मेरठ से नजीबाबाद तक फोर-लेन बनाने का रास्ता साफ
बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर मेरठ से नजीबाबाद तक फोर लेन बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वित्तीय विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद फोर-लेन के लिए 28 नवंबर को टेंडर खुलेगा। एनएच मेरठ के अफसरों से जिस भूमि का किसानों का मुआवजा मिल गया है, उस भूमि को खाली कराना शुरू कर दिया है। धन के अभाव में अब तक इसका टेंडर नही हो पा रहा था।
दिल्ली पौड़ी हाईवे पर मेरठ से नजीबाबाद के जलालाबाद तक 95 किमी लंबा फोर लेने बनाने को पिछले साल केंद्र सरकर से हरी झंडी मिली थी, पर इसका मामला बीच में अटक गया था। इस मार्ग के निर्माण में शुरू से ही दिक्कतें आ रही थीं। किसी न किसी बहाने मार्ग का टेंडर नहीं हो पा रहा था। पिछले 12 माह से इस मार्ग के लिए टेंडर खुलने की तारीख तो लगती रही पर टेंडर नहीं खुल पाया। आखिरी बार 18 अक्तूबर को टेंडर खुलना था, पर धन के अभाव में तब इसे रोक दिया गया। अब वित्तीय विभाग दिल्ली से टेंडर खोलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
एनएच मेरठ के अफसरों की मानें तो 28 नवंबर को हर हाल में फोरलेन के लिए टेंडर खुल जाएगा और फोरलेन निर्माण शुरू होगा। जिन किसानों की फोरलेन के मार्ग में जमीन आ रही थी, उन्हें पहले ही मुआवजा मिल गया है। इन किसानों से जमीन खाली कराने की एनएच के अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। टेंडर खुलने से पहले यह जमीन खाली कराई जाएगी।
दिल्ली-पौड़ी हाईवे में शुरू से ही रोड़ा अटक रह था। हस्तिनापुर सेंक्चुुरी में मार्ग आने की वजह से बहसूमा से बिजनौर के कछपुरा तक फोरलेन के निर्माण में रोक लगा दी गई थी। अब यह मार्ग मेरठ से बहसूमा तक 28 किमी व बिजनौर के कछपुरा से नजीबाबाद के जलालाबाद तक 27 किमी लंबा बनेगा। बहसूमा से बिजनौर के कछपुरा तक 40 किमी के दायरे में फोरलेन सड़क का निर्माण बाद में बनेगा।
कई राज्यों को जोड़ेगा फोरलेन
मेरठ से नजीबाबाद के जलालाबाद तक 1200 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन बनाया जाएगा। यह उत्तराखंड यूपी को जोड़ने के साथ हरियाणा-पंजाब को भी जोड़ेगा। हरिद्वार से नैनीताल तक बनाए जा रहे फोरलेन से ये मार्ग नजीबाबाद में जुड़ जाएगा। दिल्ली-पौड़ी हाईवे के बनाने की लंबे समय से मांग हो रही थी।
गंगा बैराज पर बनेगा नया पुल
बिजनौर में गंगा बैराज पर 1700 करोड़ की लागत से गंगा पर एक अन्य पुल भी बनेगा। इसकी मंजूरी भी मिल गई है।
बहसूमा से बिजनौर तक अभी नहीं बनेग फोरलेन
बहसूमा से बिजनौर का कछपुरा का इलाका हस्तिनापुर के सेंक्चुरी क्षेत्र में आ रहा है। इस कारण इस क्षेत्र में फोरलेेन का निर्माण नहीं हो सकता है। इस इलाके में निर्माण को हरी झंडी लेने के लिए एनएच मेरठ की ओर से प्रस्ताव बनाकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति के पास भेजा जा रहा है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद इस क्षेत्र में फोर-लेन का निर्माण होगा। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
फोर लेन की सारी रुकावट दूर, 28 को खुलेेगा टेंडर
एनएच मेरठ के प्रोजेक्ट इंजीनियर आयुष चौधरी के मुताबिक दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर मेरठ से जलालाबाद तक फोर लेन बनाने के लिए केंद्रीय वित्तीय विभाग सें हरी झंडी मिल गई है। अब 28 नवंबर को मेरठ में फोर लेन के लिए टेंडर खुलेगा। फोर लेन की सारी रुकावट दूूूर हो गई है। जिन किसानों को मुआवजा दे दिया गया है, उन किसानों से जमीन खाली कराई जा रही है। बहसूमा से बिजनौर के कछपुरा तक कर प्रस्ताव बनाकर सुप्रीम कोर्ट से गठित समिति के भेजा जा रहा है। मंजूरी मिलने पर इस क्षेत्र में भी काम शुरू होगा। बैराज गंगा पर नया पुल बनेगा। जो अलग से मंजूर हो गया है।