मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में एमएसएमई टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से उद्यमिता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त द्वारा प्रायोजित था। प्रो. डॉ. अनुज गोयल ने उद्यमिता का परिचय एवं प्रेरणा विषय पर विद्यार्थियों को उद्यमिता के महत्व, नवाचार की जरूरत और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
डीन अकादमिक प्रो. डॉ. अशोक गुप्ता ने व्यावसायिक अवसरों की पहचान एवं मार्गदर्शन विषय पर विभिन्न व्यवसायिक अवसरों को पहचानने और उन्हें सफल उद्यम में बदलने के तरीके बताए। प्रो. डॉ. विकास गुप्ता ने वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी योजनाएं विषय पर उद्यमियों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में संवादात्मक चर्चा और प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन डॉ. नवनीश त्यागी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से उद्यमिता से जुड़ी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए। संचालन छात्रा मुस्कान कुमारी, दीपु शर्मा ने किया। संवाद