फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: मेरठ के इन दो इलाकों में फैला तांत्रिकों का जाल, तंत्र-मंत्र से कोरोना के इलाज के फेर में जा रहीं जान

Tue, 01 Jun 2021 07:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

शहर के एक पीड़ित परिवार ने तांत्रिकों द्वारा तंत्र मंत्र के फेर में कोरोना का इलाज करने की शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिकों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बीच मेरठ के ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्रों में तांत्रिकों ने जाल फैला दिया है। तांत्रिक तंत्र-मंत्र के जरिए कोरोना वायरस को खत्म करने का दावा कर रहे हैं। इस बीच कई लोगों की जान चली गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


कुछ मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खतरनाक वायरस से मुक्ति दिलाने का दावा करते हुए तांत्रिक लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में मौत का आंकड़ा बढ़ा है, लेकिन कोरोना की जांच और पुष्टि नहीं होने के कारण सरकारी रिकॉर्ड में नहीं आ सका। इसका खुलासा ब्रह्मपुरी व लिसाड़ीगेट थाने में शिकायत करने वाले लोगों ने किया हैं।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन क्षेत्रों में अधिकांश लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो घनी आबादी में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस का दावा है कि तांत्रिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। अब जिम्मेदार लोग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को फंसाने वाले तांत्रिकों की धरपकड़ के लिए अभियान चलेगा। पुलिस ने तांत्रिकों की जानकारी जुटाना भी शुरू कर दी है। कोरोना काल में 24 घंटे पुलिस की सेवा तत्पर है। लोग किसी के बहकावे में भी न आए, शिकायत हो तो तुरंत पुलिस से करें। -विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें