फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में लगाई तंदूर की भट्ठी, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय को जबरन शादी समारोह के लिए प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। जिससे मंगलवार को बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। प्रधानाचार्य के अनुसार इस कार्य के लिए उनसे कोई परमीशन नहीं ली गई। साथ ही सुबह उन्होंने इस कार्य के लिए मना किया तो जबरन स्कूल में तंदूर की भट्टी और टेंट लगवा दिया गया। वहीं चेयरमैन और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

मवाना तहसील रोड़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के साथ पालिका सामुदायिक केंद्र है। जिसको पालिका ने शादी समारोह के लिए दिया हुआ था। वधू पक्ष के लोगों ने बरात के स्वागत का इंतजाम इसी सामुदायिक भवन में किया था। मंगलवार को स्कूल में स्टाफ और बच्चे पहुंचे तो उन्होंने स्कूल परिसर में टेंट व तंदूर की भट्टी को लगते देखा। प्रधानाचार्य नफीस का कहना है कि उन्होंने स्कूल पहुंचते ही कर्मचारियों से ऐसा करने से मना किया। लेकिन शादी समारोह में आए लोगों ने उनकी नहीं सूनी और जबरन तंदूर की भट्टी व टेंट आदि लगा दिया। जिससे दिन भर बच्चों की पढ़ाई बधित रही।
प्रधानाचार्य नफीस का कहना है कि स्कूल परिसर का प्रयोग शादी समारोह में करने के लिए उनसे कोई परमीशन नहीं ली गई। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर भी उन्होंने इसके लिए मना भी किया लेकिन शादी समारोह में आए लोगों द्वारा जबरन भट्टी व टेंट लगाया गया। जिससे पढ़ाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक बेसिक शिक्षा ध्यानचंद का कहना है कि स्कूल के शिक्षक भी कई बार विरोध कर चुके है। लेकिन जबरन स्कूल का परिसर प्रयोग किया जाता है। इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन

चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। स्कूल परिसर का प्रयोग जबरन नहीं किया जाना चाहिए। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें