अपना जुर्म कबूल करती इलमा और पति तालिब के साथ उसका फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल चैट से परिजनों को हुआ शक
29 सितंबर को तालिब के मामा का बेटा जाकिर कॉलोनी पहुंचा और इल्मा से उसका मोबाइल मांगा। आरोप है कि मोबाइल देने से इनकार करने पर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने घर से तालिब का मोबाइल बरामद किया। मोबाइल की जांच में अमन और इल्मा के बीच चैट मिलने की बात सामने आई।
पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी
परिजनों के मुताबिक, तालिब को इल्मा और अमन के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। उसने अमन को अपनी पत्नी से बातचीत करने से मना किया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इल्मा, अमन और उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसडीएम बृजेश कुमार और सीओ गजेंद्र पाल की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।