मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को विज्ञान प्रदर्शनी और शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी आयोजित की गई। टीएलएम के हिंदी विषय में राजकीय हाई स्कूल गोविंदपुर से प्रगति, अंग्रेजी विषय में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज से डॉ. पवित्र देवी, गणित विषय में राजकीय हाई स्कूल फकरपुर कब्बट्टा से दिव्या मेधानी ने बाजी मारी।
प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भूपेंद्र सिंह, नवीन सिरोही ने दीपक जलाकर इसका शुभारंभ किया गया। निर्णायक मण्डल में डीएन कॉलेज के डॉ. पृथ्वीराज सिंह चौहान, शहीद मंगल पांडेय राजकीय कन्या महाविद्यालय से एसोसिएट प्रो. अमित कुमार, मेरठ कॉलेज के असिस्टेंट प्रो. मुकेश सेमवाल, मेरठ कॉलेज से प्रो. पूर्ण सिंह, इस्माईल डिग्री कॉलेज से दीप्ति कौशिक और एसीआईसी एमआईईटी के सीईओ डॉ. प्रशांत गुप्ता शामिल रहे।
राजनीति विज्ञान में जीआईसी सैनी से शालू, भूगोल में राजकीय हाई स्कूल अजराड़ा से रितिका शर्मा, इतिहास में राजकीय इंटर कॉलेज किठोर से सोनिया, गृह विज्ञान में जीआईसी नानू से सोनल शर्मा, उर्दू में राजकीय इंटर कॉलेज कायस्थ बड्ढा से शहाबुद्दीन व संस्कृत विषय में राजकीय इंटर कॉलेज किठौर से विदुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।