फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गरबा नृत्य में तक्षवी रही प्रथम

विज्ञापन
गरबा उत्सव में मुख्य अतिथि लोककलाकार डॉ. विजयपाल सांवरिया के साथ स्टूडियो के बच्चे
विज्ञापन
गरबा और डांडिया महोत्सव में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। वर्ल्ड राग प्रोडक्शन ने नवरात्र के अवसर पर रविवार को गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में लोककलाकार डॉ. विजयपाल सांवरिया मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां अंबे की आरती और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। संस्था के संरक्षक तरुण तनेजा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बच्चों ने पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में लोकगीतों और आधुनिक फ्यूजन गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। गरबा नृत्य, संतुलन नृत्य और फ्रीज नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सर्वश्रेष्ठ गरबा नृत्य में तक्षवी ने पहला, नायरा ने दूसरा और भव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रीज नृत्य में रोहन प्रथम रहे, जबकि संतुलन नृत्य में रूही और अबीर विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडियो के संस्थापक अर्पित वैद्य ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों को अपनी पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना है। मुख्य अतिथि डॉ. सांवरिया ने कहा कि गरबा केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शक्ति की उपासना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह नवरात्र के दिनों में किया जाने वाला गुजराती लोकनृत्य है। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें