आदि गुरू शंकराचार्य आश्रम नंगलामल में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते आश्रम स
मुंडाली। आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि चैत्र मास से हमारा हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है। हिन्दू नववर्ष पर हम सभी को सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। रजपुरा ब्लॉक प्रमुख पूनम चौहान के पति पूर्व प्रमुख कौशल चौहान ने कहा कि आश्रम को जाने वाले रास्ते पर पटरी बनवाई जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर ने कहा कि भारत की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को खड़ा होना होगा जिससे भारत की सनातन संस्कृति को बचाया जा सके।
आदि गुरु शंकराचार्य नंगलामल के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में उदय प्रताप सिंह, सुमित राणा, तेजपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, शैली शर्मा, महावीर तोमर, निशांत शर्मा, मुनेश त्यागी, अमित त्यागी, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।