फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम में लीजिए मिर्च और पिज्जा का टेस्ट, घर पर बनाने की विधि जानिए

Sat, 06 May 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आइसक्रीम में पिज्जा का स्वाद
विज्ञापन
मेरठ में तीखा, खट्टा और पिज्जा का स्वाद आइसक्रीम में मिले तो जायके में कुछ नयापन तय है। गर्मी के मौसम में आइसक्रीम के जायकों की लज्जत मसालों के तीखेपन से और रईस हुई है। मेवों और फलों के  साथ शहर में चटपटी, तीखी और मसालेदार आइसक्रीम भी परोसी जा रही है। लोग आइसक्रीम पार्लर पर जाकर हरी मिर्च और नींबू वाली आसइक्रीम खा रहे हैं। महिलाएं कुकिंग क्लास में रेसिपी सीख रही हैं। 
विज्ञापन


पिज्जा आइसक्रीम
आइसक्रीम में पिज्जा का स्वाद लाने के लिए सीजनिंग और टमाटर डालेंगे। ओरिगेनो, बेसिल्स को पानी में खौलाएं। चाहें तो इसमें चिली फ्लेक्स भी डालें। इस खौले हुए पानी को तीन-चार बार छानकर अलग रखें। सिर्फ टमाटर से सूप बिना नमक के तैयार करें। चीनी की चाशनी बनाएं। चाशनी में टमाटर का तैयार सूप और सीजनिंग के रस को मिलाकर पकाएं। दूध गाढ़ा करके सीजनिंग, टमाटर वाली चाशनी मिलाकर पकाएं। चाहें तो थोड़ा सा पिसा ओरिगेनो भी मिक्स कर दें। ठंडा करें। ठंडा होने के बाद इसमें क्रीम मिलाएं और आइसक्रीम ट्रे में डालकर जमाकर सर्व करें। सर्व करते समय इसके ऊपर जैतून की स्लाइस रख सकती हैं। 

फ्रेश फ्रूट आइसक्रीम

फ्रेश फ्रूट आइसक्रीम
बाजार में फलों की आइसक्रीम के लिए एसेंस और फ्लेवर्स मिलाते हैं। बिना एसेंस और पाउडर के घर में ही फलों के वास्तविक स्वाद की आइसक्रीम बना सकते हैं। मनचाहे फल का गूदा लेकर उसे चीनी के साथ पकाएं। गाढ़े पके हुए ठंडे दूध में फलों का पका गूदा व टुकड़े मिलाकर आइसक्रीम सेट करें। फ्रूट सिरप डालकर सर्व करें। चाहें तो चेरी भी डालें। 

चाय आइसक्रीम 
सादे पानी में चाय की पत्ती, चाय मसाला, लौंग व तुलसी पत्ती को अच्छे से उबालें। उबले पानी को छान लें। इस पानी में चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करें। चाशनी के ऊपर से झाग उतारती जाएं। गाढ़ी चाशनी बनकर तैयार हो जाए तो उसे ठंडा करें। अब बिना पानी के दूध को अच्छे से उबालें। उबलते दूध में चाय के रस वाली चाशनी मिलाकर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे आंच से उतारकर ठंडा करें। ठंडे मिश्रण में क्रीम मिलाकर आइसक्रीम ट्रे में डालकर फ्रिजर में सेट होने रखें। तैयार आइसक्रीम के ऊपर पुदीने की पत्ती रखकर सर्व करें। 

टमाटर आइसक्रीम

हरी मिर्च आइसक्रीम
टमाटर को धोकर साफ करें। साफ टमाटरों को पानी में उबालकर छीलकर स्टॉक छान लें। छाने हुए स्टॉक में गर्म मसाला मिलाकर थोड़ा पकाकर गाढ़ा कर लें। चीनी की चाशनी बनाएं। इसके पकने के बाद इसमें फ्लेवर के लिए टमाटर का गाढ़ा सूप मिलाकर दोबारा पकाएं। दूध को पकाकर रबड़ी जैसा गाढ़ा करें। इसमें टमाटर-चीनी की चाशनी मिलाकर पकाएं। ठंडा करके रेड चैरी या चॉकलेट चिप्स डालकर फ्रिजर में जमने रखें। 

हरी मिर्च आइसक्रीम 
ताजी हरी मिर्च को अच्छे से धो लें। मिर्च के डंठल निकालकर मिर्च को लंबाई में काट लें। हरी मिर्च को पानी के साथ अच्छे से उबालें। जब मिर्च उबलकर सफेद हो जाएं तो गैस बंद करके इस पानी को तीन से चार बार छान लें। अब चीनी की चाशनी तैयार करें। छने हुए मिर्च के रस को चाशनी के साथ मिलाकर दोबारा दस से पंद्रह मिनट पकाएं। इस स्टॉक को ठंडा करें। दूध को पकाने रखें। उबाल आने के बाद चीनी व मिर्च का तैयार रस मिलाकर पकाएं। चाहें तो ग्रीन चेरी भी डालें। ठंडा करके आइसक्रीम ट्रे में सेट होने के लिए फ्रिजर में रखें। हरी मिर्च के कतरे डालकर सर्व करें। इसमें काली मिर्च पाउडर भी प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

जानिए, बनाने की विधि

आइसक्रीम बनाने की विधि
कुकिंग एक्सपर्ट संध्या गर्ग ने बताया कि बाजार में आइसक्रीम के लिए कई फ्लेवर्स और एसेंस हैं, लेकिन वो रेडीमेड जैसा डुप्लीकेट स्वाद देते हैं। घर पर बिना पाउडर और एसेंस के केवल सब्जी के रस से हूबहू स्वाद वाली आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं।

सेहत का ध्यान
कुकिंग विशेषज्ञ निशा वर्मा का कहना है कि महिलाएं परिवार की सेहत के लिए बहुत कांशिश हो गई हैं। हर चीज बिना मिलावट की खिलाना चाहती हैं। इसलिए बिना पाउडर की मदद से फलों के रस सेआइसक्रीम बनाना सीख रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें