फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचकर नाबालिग छात्रा को उठाने की कोशिश, पिता ने की कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Sep 2018 07:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा के जबरदस्ती अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी आरोप है कि आरोपी छात्रों ने छात्रा को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।  

विज्ञापन


बुढ़ाना में कस्बे के एक स्कूल की कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा ने अपने परिवार वालों को बताया कि कई माह से कस्बे के दूसरे स्कूल तथा दूसरे जनपद के कई छात्र उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। आरोप है कि छात्रा की जबरदस्ती अश्लील फोटो भी खींची गई है।

विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी छात्र नाबालिग छात्रा के साथ जबरदस्ती कर अवैध संबंध बनाने का प्रयास कर रहा है। छात्रा की अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी भी दी जा रही है। लड़की के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को स्कूल से घर आते समय जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास किया गया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें