फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस नहीं होने देंगे

विज्ञापन
सरधना तहसील मुख्यालय पर धरने में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस नहीं होने देंगे
विज्ञापन

सरधना। अपर तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार के साथ ही अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर तालाबंदी का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर अपर तहसीलदार न्यायिक को हटाने की मांग को लेकर जारी अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उनहोंने कहा कि मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर होने वाले संपूूर्ण समाधान दिवस को नहीं होने दिया जायेगा। उसके लिये अधिवक्ता सुबह सवेरे 9 बजे तहसील पहुंचे ओर तहसील पर कब्जा कर तालाबंदी की जायेगी। विश्वेश कौशिक ने कहा कि डेढ़ महीना धरना प्रदर्शन को हो गया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस मौके पर पूर्व महामंत्री संजीव पंवार, बार महामंत्री नवनीत गौतम, संजीव पंवार, नितिन चांदना, मोहित शर्मा, बिजेंद्र पाल सिंह, प्रशांत, कुलदीप शर्मा, चंद्रपाल, आरिफ अली, विरेंद्र सिंह, संदीप शर्मा, मलखान सिंह, दिनेश गोयल, जगपाल सिंह व कमलराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें