फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

दौराला। डेडिकेटेड फ्रेेट कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप में दौराला व मछरी के कुछ व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को दौराला थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ जिले के 33 गांव से होकर डेडिकेटेड फ्रेेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) की रेल परियोजना का कार्य चल रहा है। अधिकारी अंकित चौहान का आरोप है कि दौराला व मछरी गांव के कुछ लोगों ने बीती 11 जनवरी को रेल परियोजना में बाधा डालते हुए कार्य रुकवा दिया। इससे पूर्व भी कार्य रुकवाया गया था, परंतु उस दौरान एसडीएम सरधना ने वार्ता कर कार्य शुरू करवा दिया था। बार-बार ग्रामीणों द्वारा धमकाए जाने के कारण कर्मचारी डरे हुए हैं। उन्होंने दौराला थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने एसडीएम, एडीएम एलए, डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जल्द कार्रवाई कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें