फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलावदा क्षेत्र में ग्रामीणों को सड़क बनने की आस जगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा क्षेत्र में ग्रामीणों को सड़क बनने की आस जगी
विज्ञापन

फलावदा। क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को टूटी सड़क से निजात मिलने की आस जगी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने पैमाइश शुरू कर दी है।
क्षेत्रवासियों को वर्षों से टूटी पड़ी सड़कों से अब निजात मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के गांव गड़ीना, चरला, कुंडा पिनाई, महलका, चिंदोडी जाने वाली सड़कें टूटी हुई हैं। टूटी सड़कों का निर्माण कराने के लिए क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से मांग कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर संगीत सोम ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से यह सड़क स्वीकृत कराई है। करीब 10 किमी लंबी यह सड़क चार करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव गडीना के पूर्व प्रधान संजीव ने बताया कि यह सड़क चरला चौराहा से गड़ीना, कुंडा, पिनाई नए बाईपास को होते हुए ग्राम बिसोला तक बनाया जानी प्रस्तावित है। सर्वे एवं पैमाइश की कार्रवाई शुरू की गई है। सड़क बनाए जाने की सूचना पर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे तथा सड़क निर्माण विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर संजीव प्रधान गड़ीना, कंवरपाल फौजी, मोहित प्रधान चरला, धर्मपाल प्रधान, अनुज भाटी, प्रदीप प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें