वेद इंटरनेशनल स्कूल का 14 वां वार्षिक खेलोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न
बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उपविजेता रहा नेहरु सदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम | वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया के 14 वें वार्षिक खेलोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मार्च पास्ट व मशाल प्रज्ज्वलन के साथ इसका शानदार आगाज हुआ। इसमें केंद्र के 800 खिलाड़ी शामिल हुए। खेल प्रतियोगिता चार सदनों के बीच रही। गांधी, नेहरु, पटेल व टैगोर के बीच। जिसमें टैगोर सदन ओवरऑल चैंपियन बना। अभिभावकों ने भी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होकर दौड़ लगाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन कुमार जैन (ए.जी.एम.) इंडियन बैंक मेरठ रहे। विशिष्ठ अतिथि विवेक मौर्य ब्रांच मैनेजर (इंडियन बैंक) के साथ-साथ सुमन कुमार सिंह (एस.एच.ओ.) दौराला, इंस्पेक्टर शैलेंद्र दीक्षित , डॉक्टर हेम सिंह जी शामिल हुए। स्कूल बैंड के साथ विद्यालय चेयरमैन अजीत कुमार, निदेशक प्रशासन सलीम और प्रधानाचार्य राजेंद्र गुप्ता ने प्रतीक चिह्न भेंटकर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि नवीन कुमार जैन ने कहा कि खेल शिक्षा का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वेद इंटरनेशनल स्कूल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की जो अलख जगा रहा है ,वह अपने आप में अनूठी मिसाल है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विवेक मौर्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है।
विद्यालय चेयरमैन अजीत कुमार ने कहा कि एक खिलाड़ी हार और जीत दोनों का सामना करता है। वह इतना परिपक्व हो जाता है कि वह हर स्थिति का सामना कर सकता है ।
निदेशक प्रशासन सलीम जी ने कहा कि आज शिक्षा और खेल के साथ-साथ योग को भी जोड़ना बहुत जरूरी है |
मंच संचालन आंचल चौहान के नेतृत्व में विद्यार्थी अथर्व सिंघल व इशिका ने संयुक्त रूप से किया। स्कोर बोर्ड मोनिका शर्मा,पूजा , उषा शर्मा व पारुल धामा ने संभाला | अंकित बालियान ,रमा, पूनम ठाकुर , दीपिका शर्मा, अनीता वेद , रूबी चौहान , मीनू शर्मा , नीति चौधरी , नरेश मालिक , रीना चौधरी , अखिलेश मिश्रा , अर्जुन सिंह , अमित कुमार , अभिषेक सिंह , अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।