मेरठ..कंवलजीत..आईएमए हाल में रोटरी क्लब का भारत के रंग राधा कृष्ण के संग सांस्क्रतिक कार्यक्रम
- फोटो : संवाद
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने बृहस्पतिवार को कान्हा का छठी उत्सव के मनाया। कार्यक्रम में कान्हा जी की सुंदर झांकी सजाई गई। शाखा सदस्याओं ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में शाखा संरक्षक लोकेश कुमार, अध्यक्ष दीप्ति सिंह, उपाध्यक्ष शशि खन्ना, कोषाध्यक्ष ममता गोयल, शशि भाटी, शारदा पंवार, वंदना, आभा गोयल आदि मौजूद रहीं। संवाद
रोटरी क्लब ने मनाई जन्माष्टमी
रोटरी क्लब मेरठ ने बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आइएमए हॉल में आयोजित किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज कंसल, सचिव आलोक बंसल, रेनू कंसल, कुसुम बंसल, मनोज, डॉ. एएम बेंद्रे, सोमांश सिंघल, आकाश जैन, शिवांग मनोहर आदि मौजूद रहे। संवाद
कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण
भारत विकास परिषद अभिनव (विकास रत्न) शाखा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज परतापुर में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। शाखा की पर्यावरण प्रभारी डॉ. ज्योत्सना वत्स ने पौधों के रोपण, पालन और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। संस्थापक अध्यक्ष बीडी शर्मा, दुलीचंद उपाध्याय, केपी उपाध्याय, डीके त्यागी, डॉ. शांति और जनपद के मीडिया प्रभारी सुरेश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद