विधान के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उठाया धर्मलाभ, 800 विधानार्थियों ने की पूजा अर्चना
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में श्री पुष्प वर्षा योग समिति द्वारा जैन बोर्डिंग हाउस में सिद्ध चक्र महामंडल विधान हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में सहभागी बनना प्रत्येक श्रद्धालु का सौभाग्य है।
पंच परमेष्ठी के प्रति सच्ची भक्ति ही आत्मबल का आधार है। भगवान की स्थापना, पूजन और अभिषेक से मनुष्य के भीतर के विकार दूर होते हैं और जीवन पवित्र और सार्थक बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन प्रभु दर्शन, पूजन और भक्ति को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। विधान में भगवान की मंगल शांतिधारा का सौभाग्य लोकेश जैन, अंकित जैन एवं अर्पित जैन को प्राप्त हुआ।
चित्र अनावरण नवीन जैन, अक्षय जैन और दीप प्रज्ज्वलन मनोज जैन ने किया। पंडित संदीप जैन शास्त्री सजल के निर्देशन और संगीतकार पारस जैन की संगीतमय प्रस्तुति के बीच लगभग 800 विधानार्थियों ने जिनेंद्र भगवान की पूजा की। सुबह और सायंकालीन गुरु भक्ति में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आचार्य के चरणों में वंदना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, हंस कुमार जैन, रितेश जैन, वीरेंद्र जैन, विनोद जैन, अक्षय जैन, राजीव जैन, नितिन जैन रहे।
जादूगर ने जादू के करतब दिखा किया हैरान
रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में केरल के प्रसिद्ध जादूगर विल्सन ने अपने हैरतअंगेज जादू के करतबों से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का भरपूर मनोरंजन किया। सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 7 अगस्त की रात्रि 7:30 बजे टीवी फेम कलाकार सौरभ जैन द्वारा महासती मैनासुंदरी पर आधारित नाटिका का मंचन किया जाएगा। जैन समाज के अध्यक्ष एवं पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने विधानार्थियों और उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन कराया। इसमें मनोज जैन की ओर से उपहार दिए गए।