फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त, शहरी क्षेत्र में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त, शहरी क्षेत्र में खामियां
विज्ञापन

परतापुर। कोरोना के संदिग्ध मरीज खोजने के लिए चलाए जा रहा विशेष सर्विलांस अभियान का शनिवार को नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल और डब्ल्यूएचओ की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान शहरी क्षेत्र में चल रहे अभियान में काफी खामियां मिली।
नोडल अधिकारी ने सबसे पहले परतापुर के सोलाना गांव पहुंचकर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम सहित चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशुतोष से अभियान के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत की। नोडल अधिकारी ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पल्स एक्यूपमेंट और थर्मल स्कैनर चलवाकर देखा, सभी का काम संतुष्टि भरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नोडल अधिकारी और टीम शहरी क्षेत्र के गांव काशी पहुंची। यहां उन्हें पता चला कि अभी तक गांव में न तो स्कैनिंग का काम शुरू हुआ है और न ही एमओआईसी कुंडा कभी निरीक्षण करते हैं। इसके बाद टीम लौट गई। नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने बताया कि शनिवार को होने वाली मीटिंग में एमओआईसी कुंडा एमपी सिंह से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें