फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बरसे जा रहे बदरा, गर्मी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कई दिनों से बारिश के आसार तो बन रहे हैं, लेकिन बादल बिना बरसे ही निकल जाते हैं। ऐसे में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। अब शहरवासियों को अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन

दरअसल वेस्ट यूपी के कई जिलों समेत एनसीआर में मानसून दस्तक दे चुका है, लेकिन मेरठ में अभी भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। बारिश न होने और लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण बढ़ रही उमस से लोग परेशान हैं। शनिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 82 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष का कहना है कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इस कारण गर्मी का असर भी तेज हो गया है। हालांकि रविवार को अच्छी बारिश बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें