फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सपा नेता ने बसपा नेता के रिश्तेदार को ठगा

Sat, 26 Dec 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सपा नेता ने बसपा नेता के रिश्तेदार की हाईकोर्ट इलाहाबाद में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, नेता ने अपने ही एक रिश्तेदार को लेखपाल बनवाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये हड़कंप लिए। इस मामले में थाना भावनपुर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी इस सपा नेता पर आरोप है कि वह अपनी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाकर घूमता है और बेरोजगार युवकों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके साथ ठगी कर रहा है। जिसकी कई बार पीड़ित लोगों ने थाना भावनपुर पहुंचकर शिकायत भी की, लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही करने को तैयार नही है। आरोप है कि सपा नेता ने रिश्तेदार राजू को लेखपाल बनाने के नाम पर 1.30 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी नौकरी न लगने पर शुक्रवार को राजू अपनी मां के साथ नेता के घर पहुंचा तो मां-बेटे के साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया गया।

वहीं, बसपा के जोन कोऑर्डिनेटर सुनील जाटव के रिश्तेदार नई बस्ती लल्लापुरा निवासी रवि पुत्र विपिन की नौकरी हाईकोर्ट इलाहाबाद में लगवाने के नाम पर भी दो लाख रुपये ले लिए गए। विपिन ने आरोप लगाया कि पैसे वापिस मांगने पर सपा नेता धमकी देते हुए गालीगलौज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी लेटर जारी
रवि की नौकरी के लिए उसे मौखिक परीक्षा प्रवेश पत्र भी थमा दिया गया। जब रवि ने इसे इंटरनेट पर सर्च किया तो वह लेटर फर्जी निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें