फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर स्विफ्ट डिजायर का टायर फटने हुआ हादसा, युवती की मौत, तीन घायल  

Sun, 09 Jun 2019 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

यूपी के मेरठ दौराला फ्लाइओवर के नजदीक रविवार सुबह एक तेजरफ्तार कार का टायर अचानक फट गया। दर्दनाक हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि अन्य तीन यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


भीषण गर्मी इन दिनों जानलेवा साबित हो रही है। सड़कों पर चलना भी दूभर हो रहा है। मेरठ में एनएच 58 हाईवे पर आज एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर टायर फट गया। जोरदार धमाके के साथ कार डिवाइडर से जा टकराई और दूसरी और जाकर पलट गई। 

हादसे में कार में सवार 22 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक युवती को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कार सवार मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे इसी दौरान अचानक टायर फटने से हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को भी इस हाईवे पर कनओडा गांव के निकट  तीर्थयात्रियों से भरी टाटा मैजिक का टायर फटने से हादसा हुआ था। इसमें मेरठ की मदीना कॉलोनी निवासी कई तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का मोदीपुरम के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। ये सभी कलियर से वापस मेरठ लौट रहे थी इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें