फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों के लिए बुनियादी सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम  

Sun, 25 Feb 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरएसएस के समागम में बागपत और हरियाणा से आने वाले स्वयंसेवकों के लिए जानी ब्लॉक के गांव पांचली खुर्द स्थित गुरुकुल सर्वोदय इंटर कॉलेज में शिविर लगाया गया है। यहां करीब दस हजार स्वयंसेेवकों के खाने का इंतजाम है। शिविर में अस्थायी 12 शौचालय और पानी के तीन टैंकरों का इंतजाम है। भंडारण प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि शिविर में सब्जी बनाई जाएगी। पूर्व एमएलसी जगत सिंह, मुनेश बाफर, मुनि प्रधान, केपी सिंह, ब्रजवीर सैनी, नरेश जिंदल, राजवीर सिंह, चांदवीर, कृष्णपाल, चौधरी चांद किठौली, सुशील आडवाणी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, किठौर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने बताया कि एसआई शिवदत्त शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बा किठौर, शाहजहांपुर, हसनपुर कलां आदि में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित दुकानदारों से रविवार को बाजार बंद रखने की हिदायत दी। सुरक्षा की दृष्टि से मेरठ-गढ़ मार्ग पर पुलिस तैनात रहेगी। उधर, मुंडाली के सिसौली क्षेत्र के गांवों में भोजन इकट्ठा किया गया। यहां करीब पचास हजार स्वयंसेवकों को भोजन बांटा जाएगा। यहां क्षेत्रीय भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने निरीक्षण किया।
मुंडाली के पीआरडी स्कूल के मैदान में मुरादाबाद, हापुड़, संभल, बुलंदशहर, अमरोहा, चंदौसी आदि क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए स्वागत केन्द्र बनाया गया। केन्द्र प्रभारी मंगू सिंह त्यागी, प्रधान राकेश त्यागी माछरा, भंवर सिंह तोमर, कुलदीप तोमर ने बताया कि स्वयंसेवकों के लिए सिसौली में शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। उनको सुबह सात से दोपहर एक बजे तक भोजन वितरित किया जाएगा।  
विज्ञापन

उधर, एसओ मुंडाली उपेंद्र मलिक ने बताया कि स्वागत केंद्र के पास स्वयंसेवकों की बसों और गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। यहां सतेंद्र रहदरा, योगेश त्यागी, कुलदीप तोमर, लोमश त्यागी, मनोहर सिंह, डॉ. सतीश शर्मा, रोबिन तोमर, राकेश कुमार, लोकेश तोमर, जिला पंचायत सदस्य सतपाल तोमर, अल्पसंख्यक मोर्चा के इरफान राधना, अनवार अहमद, सतीश तोमर, अमित त्यागी, बॉबी पाल शोल्दा, सुशील चौहान, भोपाल सिंह, कपिल त्यागी रहदरा, नरेंद्र त्यागी, अनुज तोमर भगवानपुर आदि का सहयोग रहा।

मीट और अंडे की दुकानें बंद कराईं
मवाना। पुलिस ने राष्ट्रोदय कार्यक्रम के मद्देनजर मीट और अंडे की दुकानें रविवार तक बंद करा दी हैं। वहीं, बाईपास पर होटल देर रात तक खोलने एवं लाइट जलाकर रखने की हिदायत दी है। राष्ट्रोदय कार्यक्रम में मवाना नगर से चार, फलावदा से दो, हस्तिनापुर से चार व बहसूमा से दो बसें पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें