फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म के लिए काम करें हिंदू : यशवीर

Sat, 24 Jan 2026 08:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हिंदू समाज के लोग। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मवाना खंड के हिंदू सम्मेलन सनातन धर्म प्रचारक स्वामी यशवीर महाराज ने किया आह्वान
विज्ञापन

माछरा। आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर काॅलेज परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सनातन धर्म प्रचारक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि भारत हिंदू विश्व गुरु बनेगा लेकिन इसके लिए हिंदुओं को एकजुट होना होगा।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश ही नहीं अपने देश में भी विभिन्न जिहादों के माध्यम से अलगाववादी देश की एकता व अखंडता को विघटित करने का प्रयास कर रहे हैं। आतंकवाद, धर्मांतरण, लव जिहाद आदि अलगाववादियों के मिशन हैं, जिनसे हमें सचेत रहना है। माता संतान के संस्कार की निर्माता है। गर्भ प्रारंभ होते ही संस्कारों का संचार प्रारंभ हो जाता है जिससे संपूर्ण जीवन में संस्कार व चरित्र निर्माण बनते हैं। अपनी बेटियों पर शिक्षा के साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि हमारी बेटियां सचेत रहेंगी तो वह किसी भी साजिश की शिकार नहीं हो पाएंगी। साधु-संतों के साथ ही सभी हिंदूओं को एकजुट होकर सनातन धर्म को मजबूत करें। जाति भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन धर्म के लिए हमें कार्य करना है। स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, स्वामी रामदास महाराज, व स्वामी ब्रहमनाथ महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। इस अवसर पर रामनाथ सरस्वती शिशु मंदिर माछरा और वैदिक कन्या गुरूकुल दबथला की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कालेज माछरा के सचिव अमित त्यागी उर्फ चुनमुन व संचालन प्रमोद आचार्य ने किया। इस अवसर पर सत्यवीर त्यागी पूर्व विधायक, धर्मेश त्यागी, सुभाष त्यागी, अश्वनी त्यागी, मनवीर मलिक, सत्यदेव, बोबी त्यागी, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, राजेश त्यागी, पं. भूदेव शर्मा, पूनम शर्मा, श्याम सिंह, आदि उपस्थित थे।

आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हिंदू समाज के लोग। स्त्रोत:- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें