स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवें संस्करण 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2020' के परिणामों की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह घोषणा की है।
बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के जारी परिणामों में मेरठ कैंट देश में तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं नगर निगम 41वें स्थान पर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के 62 कैंट में से सबसे स्वच्छ कैंट का खिताब जालंधर कैंट के नाम रहा है। दूसरे नंबर पर दिल्ली और तीसरे नंबर पर मेरठ कैंट रहा है। तीसरे नंबर में जगह बनाकर हालांकि मेरठ कैंट ने बेहतर किया है, लेकिन अगर पिछले साल की तुलना में देखें तो कैंट का प्रदर्शन पिछले साल से खराब रहा है।
यह भी पढ़ें: सोना-चांदी की बढ़ती कीमतों से बेरोजगार हुए हजारों कारीगर, बयां किया दर्द, बोले- कभी नहीं देखा ऐसा वक्त
पिछले साल मेरठ कैंट स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में दूसरे नंबर पर था। वहीं नगर निगम क्षेत्र की बात करें तो पिछले साल नगर निगम देश में 286 में नंबर पर था। जो कि इस बार नगर निगम का देश में स्वच्छ शहरों में 41वां नंबर रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/