फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रभारी मंत्री के निर्देश पर बहाल हुए निलंबित जेई, मात्र 437 रुपये बकाया पर काटा था कनेक्शन, ये है मामला

Wed, 07 Sep 2022 11:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

निलंबित जेई को प्रभारी मंत्री के निर्देश पर बहाल कर दिया गया है। आरोप है कि जेई ने मात्र 437 रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया था।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी से शिकायत के बाद निलंबित किए गए जेई को तीन बाद ही बहाल कर दिया गया है। जांच को लंबित रखते हुए जेई को विभाग की ओर से जाहिदपुर उपकेंद्र पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


चार अगस्त को औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी मेरठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। भाजपा नेताओं ने सिवालखास क्षेत्र में तैनात विद्युत विभाग के जेई संदीप कुमार सिंह की शिकायत मंत्री से की थी। आरोप था कि जेई ने मात्र 437 रुपये बकाया होने पर बहरामपुर मोरना निवासी रामवीर का कनेक्शन काट दिया था। मंत्री ने जेई को निलंबित करने के निर्देश दिए थे। 

वहीं पांच अगस्त को विभाग की ओर से जेई को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले को लेकर बुधवार को जूनियर इंजीनियर संगठन के सचिव आरए कुशवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने चीफ इंजीनियर अनुराग अग्रवाल और एससी संजीव कुमार से मुलाकात की और विरोध जताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दर्दनाक: हादसे ने छीन लिए दो घरों के चिराग, परिवारों में पसरा मातम, दिल्ली से मसूरी घूमने गए थे तीन दोस्त
विज्ञापन


इसके बाद अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार वर्मा की ओर से जेई संदीप को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले जांच चलती रहेगी। अवर अभियंताओं की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेई अब जाहिदपुर उपकेंद्र पर तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, मां-बेटे ने मौके पर तोड़ा दम, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें