फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दिल्ली निवासी दो दोस्तों की मौत, मसूरी घूमकर लौट रहे थे

Wed, 07 Sep 2022 04:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली के बदरपुर निवासी दो युवकों की मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। इनका एक साथी घायल हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात को एक सड़क हादसे में दिल्ली निवासी दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रक की टक्कर लगने से हुआ। बताया गया कि हादसे में उनका एक साथी घायल भी हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतक एक युवक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हाईवे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत
दिल्ली के बदरपुर निवासी दो युवकों की नई मंडी क्षेत्र में हाईवे पर हादसे में मौत हो गई। उसका एक साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बदरपुर निवासी करण (20) अपने दो दोस्तों जैतपुर निवासी महेश (20) और लक्की (16) के साथ बाइक पर मसूरी घूमने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें: Murder: काम से घर लौटा था पति, प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख हुआ आगबबूला, और फिर..
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार देर रात तीनों मसूरी घूमने के बाद वापस लौट रहे थे। यहां नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बागोवाली कट के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों साथी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में करण व महेश की मौत हो गई।  लक्की का उपचार चल रहा है। मृतक करण के पिता चेतराम ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें