फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीबारी की घटना के बाद जागा मेरठ कॉलेज प्रशासन, सस्पेंड किए तीन छात्र,

Sat, 20 Jul 2019 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ कालेज मे हुई मारपीट व गोली बारी के बाद शुक्रवार को कालेज के बाहर तैनात पुलिस।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के गेट पर बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन जाग गया है। शुक्रवार को प्राचार्य और शिक्षकों की बैठक में गुंडागर्दी रोकने के लिए कॉलेज में चार जगह की बजाय अब सिर्फ शताब्दीद्वार से एंट्री का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


ये कॉलेज में माहौल सुधारने के लिए बड़ा कदम होगा। गोलीबारी की घटना में शामिल तीन छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने सस्पेंड करते हुए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। कॉलेज के स्टाफ की पार्किंग भी अब लॉ विभाग के सामने वाले पार्क में होगी। सुबह नौ बजे से शाम 3 बजकर 40 मिनट तक सभी शिक्षक कॉलेज में रुकेंगे।

बृहस्पतिवार दोपहर को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजयुमो नेता अंकित मलिक अपने दोस्त राहुल निवासी खतौली के साथ कॉलेज के गेट पर खड़े थे। इसी बीच कॉलेज से ब्लैक लिस्टेड अंकित ढाका, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, अक्षय यादव, निखिल, विनीत पंवार और अंकुर आदि ने उन पर गोलियां चला दी थीं। अंकित बाल-बाल बच गए थे। साथी राहुल के सिर को छूते हुए गोली निकल गई थी। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रबंध समिति के सेक्रेट्री सेठ दयानंद गुप्ता ने प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता और शिक्षकों के साथ बैठक की। कॉलेज में सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया कि एक ही गेट से एंट्री होगी। अभी तक चार जगह से कॉलेज में एंट्री हो रही है। इनमें एक गेट फिजिक्स विभाग, दूसरा हिंदी विभाग, तीसरा सेल्फ फाइनेंस विभाग और चौथा मेन गेट शताब्दी द्वार है।

तीन आरोपी छात्रों को ब्लैक लिस्ट में डाला
चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी ने बताया कि आरोपी छात्र बीएससी कंप्यूटर साइंस के अक्षय यादव, आकाश और निखिल को सस्पेंड करते हुए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है। सात दिन में अगर उनकी तरफ से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनको हमेशा के लिए ब्लैक लिस्टिेड कर दिया जाएगा।

छात्रा के साथ भाई को पीटा
कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की सख्ती रही। इसके बावजूद एक छात्रा के साथ आए उसके भाई को तीन युवकों ने पीट दिया। इनमें से दो बाहरी युवक बताए जा रहे हैं। ये पूर्व पदाधिकारी शुभम गडीना के साथ थे।

कॉलेज प्रशासन ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि चौकी इंचार्ज को बुलाकर पूरी जानकारी दे दी गई। शाम चार बजे कैंपस में बैठक एक युवक-युवती को सीसीटीवी फुटेज देखकर प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने पकड़ लिया। दोनों के परिजनों को सूचना देने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बीएनएम हॉस्टल बंद किया
बीएनएम हॉस्टल के बंद होने के बावजूद वहां पर शराब पार्टी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि ये हॉस्टल हैं, धर्मशाला नहीं हैं। ऐसे में पूरी तरह से माहौल को सुधारने के लिए हॉस्टल को फिलहाल बंद करने का निर्णय लिया गया है।

सुधार के लिए हर संभव कदम उठाएंगे
प्रबंध समिति सेक्रेट्री सेठ दयानंद गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के सुधार के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। जहां पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जैसे गणमान्य पढ़ें हों, उस कॉलेज का नाम खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें