फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मिले दो संदिग्ध मरीज, आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, डरें नहीं बरतें सावधानी

Thu, 19 Mar 2020 06:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में कोरोना के दो संदिग्ध केस मिले हैं। उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना के दो संदिग्ध केस मिले हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों कुछ दिन पूर्व विदेश से लौटे हैं। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने पर जोर दे रही है। 

विज्ञापन


नगर क्षेत्र का ही एक व्यक्ति दो दिन पहले अमेरिका से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग उसकी निगरानी कर रहा था। गले में खराश होने की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 

उधर, जानसठ क्षेत्र निवासी एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना संदिग्ध पाया गया है। वह करीब 14 दिन पहले विदेश से आया था। उसे भी गले में खराश होने की शिकायत पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल का कहना है कि एहतियात के तौर पर दोनों को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चिकित्सक एवं चुनिंदा नर्सिंग स्टॉफ को छोड़कर अन्य किसी का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वार्ड की गैलरी के दोनों ओर के गेट बंद हैं। बाहरी व्यक्तियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना का खौफ: नाजुक है ये वक्त, ऐसे में डरना नहीं, अगले कुछ हफ्तों तक बरतें ये सावधानी

विज्ञापन

पहले भेजे दो सैंपल में नहीं मिला वायरस

स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी दो लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इनमें से एक शहर के रामपुरी क्षेत्र का निवासी था। दोनों के ही सैंपल निगेटिव आए हैं। यानि किसी में कोरोना का वायरस नहीं मिला। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है कि जिन लोगों के सैंपल भेजे गए हैं वे कोरोना वायरस से पीड़ित हों। लक्षणों के आधार पर सैंपल भेजे जाते हैं। अभी तक जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं है। 

इन्होंने कहा...

सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। उनके सैंपल लेकर लखनऊ भेजे गए हैं। सामान्य तौर पर दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सही पता लगेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें