फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी के शामली जिले में मिला कोरोना का संदिग्ध केस, दुबई से घर लौटी थी महिला

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर शामली की एक महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर शामली की एक महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला दुबई की यात्रा कर शामली पहुंची है। इसके अलावा अन्य तीन मरीजों ने भी अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराने की मांग की, जिनमें से दो को जांच के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह शहर के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय महिला अपने परिजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची। चिकित्सकों के मुताबिक महिला दिल्ली की किसी कंपनी में काम करती है। कंपनी के काम से वह कुछ दिन पहले दुबई गई थी। शुक्रवार को वह शामली पहुंची थी। चिकित्सकों के मुताबिक दिल्ली में एयरपोर्ट पर जांच में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिले थे। उसे दो दिन पहले बुखार आया था। अब उसे खांसी, जुकाम और सांस लेने की समस्या बनी है। महिला ने कोरोना के लक्षण होने का शक जताते हुए जांच की मांग की। 

चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में महिला को बुखार नहीं पाया गया। महिला को पहले से ही अस्थमा की शिकायत है। यहां आने के बाद उसे खांसी जुकाम और सांस लेने की समस्या बनी। परिजनों ने कोरोना की जांच कराने की मांग की। परिजनों की इच्छा पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया। बाद में महिला को रेफर न करने और एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में रखने का निर्णय लिया गया। शाम को महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय लड़की को कई दिन से बुखार और खांसी चल रही थी। शुक्रवार रात सांस लेने में परेशानी होने पर परिजन उसे कांधला सीएचसी ले गए, जहां से उसे शामली भेज दिया। सीएचसी में जांच के बाद लड़की को मेरठ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि लड़की में कोरोना के लक्षण नहीं थे, लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए मेरठ रेफर किया है। 

शनिवार को शामली निवासी एक और युवक ने सीएचसी पहुंचकर बुखार और सांस लेने की परेशानी बताते हुए कोरोना की जांच कराने की मांग की। चिकित्सकों का कहना है कि युवक में हेपेटाइटिस सी के लक्षण पाए गए हैं। उसे जांच के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। एक अन्य मामले में एक व्यक्ति अपनी 22 वर्षीय पुत्री के साथ सीएचसी पहुंचा। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोहल्ले में मलयेशिया से एक युवक आया था। शुक्रवार को उनके यहां कोई कार्यक्रम था। वहां से उनके घर पर टॉफी आई थीं। उनकी बेटी ने टॉफी खाई थी, जिसके बाद बेटी को बुखार आया है। उसने कोरोना की जांच की मांग की। चिकित्सकों ने कोरोना के लक्षण न मिलने पर मलेरिया और टायफाइड की जांच कराई है, जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई। 

सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि दुबई की यात्रा कर लौटी महिला को एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जांच के लिए सैंपल दिल्ली एनसीडीसी भेजे जाएंगे। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अन्य दो मरीजों के परिजनों ने कोरोना की जांच कराने की मांग की थी। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं थे। परिजनों की संतुष्टि के लिए मेरठ भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें