फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्योदय से पहले लगी डीएम की चौपाल

Sun, 02 Oct 2016 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
लड़पुरा पहुंची जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत डीएम बी. चंद्रकला ने लोहिया ग्राम लड़पुरा से अभियान शुरू किया। वह सूर्योदय से पहले ही सुबह पांच बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंच गईं। ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उन्हें खुले में शौच नहीं करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी से अपने घर की तरह गांव की गलियों में भी सफाई रखने की बात कही।
विज्ञापन

लड़पुरा गांव में डीएम बी. चंद्रकला के पहुंचने की सूचना पहले से ही थी। सुबह ही गांव के लोग, महिलाएं और बच्चे उन्हें सुनने के लिए प्राथमिक स्कूल में एक हुए थे। ग्रामीणों की चौपाल में डीएम बी. चंद्रकला ने कहा कि हमारे समाज में कई रूढ़िवादिता चली आ रही हैं। खुले में शौच करना भी इसी का हिस्सा है। इसे अब समाप्त करने का समय आ गया है। ग्रामीणों के सहयोग से ही इसे समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने का संकल्प दिलाया। डीएम ने कहा कि 31 अक्तूबर तक हमें इस कुप्रथा को गांव से समाप्त कर देना है।

गांव में घूमकर ली हर बात की जानकरी
डीएम बी. चंद्रकला ने गांव की गलियों का निरीक्षण किया। लोगों से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के 60 प्रतिशत लोग इस समय खेती के साथ ही शटल कॉक बनाने का काम करते हैं। गांव में यह काम अब कुटीर उद्योग की तरह फैल रहा है। करीब 20 साल पहले तुले राम और इखलाक ने इस काम की शुरूआत की थी। अब गांव में क्रिकेट बॉल के साथ ही अन्य स्पोर्ट्स का सामान भी आर्डर पर तैयार किया जाता है।
विज्ञापन


डीएम ने बनाई शटल कॉक
इस दौरान डीएम शटल कॉक बनाने वाले स्थान पर पहुंची। उन्हाेंने खुद भी शटल कॉक बनाया। डीएम बी चंद्रकला ने इखलाक और तुलेराम के कार्य की प्रशंसा की। उन्होेंने कहा कि आप लोगों के हुनर को जिस तरह अपनाकर लोगों ने अपना स्तर सुधारा है। उसी तरह गांव को अब खुले में शौच से मुक्त कराना होगा।

डीएम ने निर्माण के लिए गड्ढा खोदा
शौचालय निर्माण अभियान की शुरूआत करते हुए डीएम बी. चंद्रकला ने एक घर में स्वयं गड्ढा खोदा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सभी 31 अक्तूबर तक घरों में शौचालय निर्माण करवाएंगे। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा गांव के खुले में शौच से मुक्त होने पर गांव के कूड़ा उठान, पानी भराव की निकासी जैसे विकास कार्यों के लिए ठोस अपशिष्ट उपप्रबंधन (एसएलएम) के तहत 20 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। विश्व बैैंक के प्रतिनिधि वेंकटेश, डीपीआरओ अनिल कुमार, बीडीओ रजपुरा रवि प्रकाश, सूचना अधिकारी गजे सिंह, एडीओ पंचायत आलोक शर्मा, जिला पंचायत सदस्य साहेब आलम, ग्राम प्रधान शम्से आलम आदि रहे।

जिला समन्वयक को हटाने के निर्देश
डीएम बी. चंद्रकला सुबह 4:15 बजे दिल्ली रोड स्थित वीनस गार्डन में पहुंची। यहां पर समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता (सीएलटीएस) अभियान का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। शिविर में प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक रमण सिंह राणा और प्रतिभा चौधरी को फटकार लगाई गई। डीएम ने दोनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रशिक्षुकों की उपस्थिति जांचकर पांच सदस्यीय गठित टीम को जिले के 15 गांवों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें