फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किक बॉक्सिंग में सूर्यांश, आरव व हेमंत ने जीते पदक

Sun, 08 Feb 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिल्ली में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा 4 से 8 फरवरी तक आयोजित 5वीं इंटरनेशनल ओपन किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 से अधिक देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें उत्तर प्रदेश के 40 खिलाड़ी चयनित हुए। पल्लवपुरम फेज वन की आदियोगी किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीत जिले का मान बढ़ाया।सब जूनियर वर्ग में सूर्यांश चौधरी ने 69 किग्रा में पॉइंट फाइट में स्वर्ण जीता। हेमंत कुमार 52 किग्रा व 57 किग्रा में 1 स्वर्ण व 1 रजत हासिल किया। जूनियर वर्ग में आरव गर्ग 94 किग्रा व 94 किग्रा में 1 स्वर्ण व 1 कांस्य पदक जीता। मुख्य कोच राहुल कुमार ने सभी को बधाई दी। खिलाड़ियों के मोदीपुरम पहुंचने पर संदीप मालिक, डॉ. नितिन सिंह तोमर आदि ने ढोल-बाजे से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें