फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 80 घंटे बाद दिखे सूर्यदेव, सर्दी से फिर भी राहत नहीं

Wed, 03 Jan 2024 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। करीब 80 घंटे तक कोहरा छाए रहने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे सूर्यदेव कुछ समय के लिए निकले, लेकिन सर्दी से कोई राहत लोगों को नहीं मिली। शीतलहर चलने के कारण न्यूनतम तापमान एक बार फिर 05 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कई दिन बादलों के छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन

सर्दी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में शुक्रवार को धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद से कोहरा छाया हुआ है। चौथे दिन मंगलवार को धूप निकलने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन अपराह्न करीब तीन बजे सूर्यदेव ने चंद मिनट के लिए दर्शन दिए, जिसकी वजह से हल्का सा उजाला हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर कोहरे ने सूरज को ढक लिया।
अलाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने गृहविहीन, निराश्रित एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अपर नगरायुक्त राजेश कुमार यादव ने आठ लिपिकों को सुपरवाइजर बनाते हुए उनकी ड्यूटी अलाव में लगाई है, साथ ही अलाव के लिए लकड़ी डालने वाली गाड़ियों के चालकों और सहायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। अपने अपने क्षेत्रों में शाम पांच बजे से अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की 14 तक छुट्टी
अत्यधिक सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी बोर्ड के आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। उधर, अवकाश का आदेश सोमवार की देर रात जारी होने के कारण अनेक विद्यालयों को सूचना नहीं मिल सकी, जिसकी वजह से उन्होंने मंगलवार को भी विद्यालय खोल दिए। कई विद्यालयों ने विद्यार्थियों को सुबह ही घर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें