फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 20 स्थानों पर होगा सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कल 20 स्थानों पर होगा सूर्य नमस्कार
विज्ञापन

मेरठ। क्रीडा भारती खेल को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के परिजनों और कोच को सम्मानित करेगा। साथ ही 19 फरवरी को शहर में 20 स्थानों पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम किए जाएंगे। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

महानगर संघचालक विनोद भारती और विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल ने कहा कि खेल और योग का जीवन में बड़ा महत्व है। जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने बताया कि 19 फरवरी को सुबह 8:30 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम में टोक्यो ओलंपिक के लिए 20 किलोमीटर पैदल चाल में कोटा हासिल करने एवं पदक जीतने पर प्रियंका गोस्वामी के कोच एवं उसके माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ चौधरी के कोच एवं उसके माता-पिता का भी सम्मान होगा। स्टेडियम में कार्यक्रम योगाचार्य आशीष शर्मा के निर्देशन में सुबह 9:00 बजे कराया जाएगा। प्रेसवार्ता में मनीष कुमार, रामानंद, चरण सिंह स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें