खास बात यह है कि ऐसा 27 साल बाद है, जब दीपावली पर सूर्य ग्रहण है। ऐसी स्थिति इससे पहले 1995 में बनी थी, जब दीपावली के दिन ही सूर्य ग्रहण लगा। इस बार एक महीने के अंदर सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं। 24 अक्तूबर को शाम 5:04 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होकर 25 अक्तूबर मंगलवार की शाम 4:35 तक रही।
आचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि आज यानी मंगलवार को सूर्यग्रहण का नजारा दिखाई दिया। कार्तिक के महीने के आखिरी दिन पूर्णिमा गंगा स्नान पर आठ नवंबर 2022 मंगलवार को दोपहर 2:39 से शाम 6:19 तक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रहा। ये सूर्य ग्रहण देश में कई जगहों पर दिखा। सूर्य ग्रहण की वजह से दीपावाली पूजन व गोवर्धन पूजा में एक दिन का अंतर रहेगा। धार्मिक दृष्टि से भी यह दिन खास रहेगा। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण हुआ था, लेकिन वो देश में नहीं दिखा।
यह भी पढ़ें: मेरठ: फलावदा में पुलिस के साथ मारपीट, कई सिपाही घायल, सरूरपुर में ब्लॉक प्रमुख पर हमला, बाल-बाल बचा परिवार
खगोल वैज्ञानिक के मुताबिक, भारत से दिखाई देने वाला अगला बड़ा सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को होगा। जो कि वलयाकार ग्रहण रहेगा। इसके तीन साल बाद 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखेगा।
आज पूरे दिन नहीं हुआ पूजा-पाठ
सूर्यग्रहण और सूतक काल के चलते आज पूजा-पाठ नहीं हुआ। मंदिरों के कपाट भी बंद रहे। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व से ही आरंभ हो जाता है।
वहीं ग्रहण अवधि में लोगों ने मंत्र जाप ध्यान और भगवान का कीर्तन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दान पुण्य भी किया।
यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम
खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखा
आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार आज ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 2:29 पर हुआ। ग्रहण का मध्य 4:30 सायं ग्रहण और समाप्ति 6:32 सायं पर अरब सागर में खत्म हुआ। ग्रहण शाम 4:30 पर अपने चरम पर रहा।