फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट प्रकरण: प्रभावित व्यापारियों को कम किराये पर मिलेंगी दुकानें, प्रस्तावित स्थानों का सर्वे

सार

मेरठ में ध्वस्त दुकानों के प्रभावित व्यापारियों को राहत देने के लिए कम किराये पर लीज के आधार पर दुकानें उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है। प्रस्तावित स्थानों का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल व विधायक साेमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ध्वस्त दुकानों के प्रभावित व्यापारियों को राहत देने के लिए कम किराये पर लीज के आधार पर दुकानें उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कम्युनिटी सेंटर, रंगोली के बराबर वाली गली में प्रस्तावित स्थान और जागृति विहार सेक्टर-8 गोल मार्केट का सर्वे और निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्थानों की स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन


प्रस्तावित स्थानों का किया निरीक्षण
गुरुवार को किए गए निरीक्षण में सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री एवं दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तावित स्थानों की स्थिति देखी और प्रभावित व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध कराने की योजना को लेकर जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण: प्रभावित व्यापारियों का होगा पुनर्वास, छह महीने में मिलेंगे दुकान आवंटन पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के पुनर्वास की योजना
निरीक्षण के दौरान प्रभावित व्यापारियों के लिए दुकानों की व्यवस्था और प्रस्तावित स्थानों को लेकर चर्चा की गई। योजना के तहत व्यापारियों को कम किराये पर लीज के आधार पर दुकानें उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

इस दौरान आवास विकास के अधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापारी नेता नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता समेत अन्य लोग भी निरीक्षण में शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें