फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र कोली को फिर लाया गया मेरठ, इस बार नहीं हुआ इलाज

Sun, 31 Dec 2017 01:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोली को लेकर मेडिकल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निठारी कांड के नौ केसों में फांसी की सजा पा चुके अभियुक्त सुरेंद्र कोली को डासना जेल से फिर इलाज के लिए मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में लाया गया। लेकिन न्यूरो फिजिशियन न होने के कारण बिना इलाज के ही कोली को वापस गाजियाबाद रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


पढ़ें : Encounter: मेरठ में 50 हजार, मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

अभियुक्त सुरेंद्र कोली ने पिछली कई तारीखों पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में अर्जी देकर शिकायत की थी कि जेल अस्पताल में उसका उचित इलाज नहीं किया जा रहा है। इस पर 20 दिसंबर को मेरठ में विशेषज्ञ डॉक्टर ने कोली का इलाज किया। शनिवार को फिर से कोली को मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। कोली ने इस बार हाथ में दर्द की शिकायत की थी, कोली का कहना है कि अक्तूबर 2006 में उसके हाथ में पैरेलाइसिस हो गया था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में न्यूरोफिजिशियन नहीं है, इसलिए कोली का चेकअप नहीं हो पाया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें