फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें मोहन भागवत : देवबंदी उलमा

Mon, 27 Nov 2017 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
दारुल उलूम देवबंद
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के अयोध्या में राम मंदिर विवाद पर दिए बयान की देवबंदी उलमा ने आलोचना की है। उनका कहना है कि जब मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है तो फिर ऐसी बयानबाजी का क्या मतलब है। कोर्ट इसका संज्ञान लेकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे। 
विज्ञापन


पढ़ें : राम मंदिर को लेकर साध्वी प्राची के बयान से आगबबूला हुए देवबंदी उलमा

कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। हम मंजिल के बेहद करीब हैं और हमें ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

भागवत के इस बयान पर मदरसा हकीमुल इस्लाम के मोहतमिम मौलाना कारी रहीमुद्दीन ने कहा कि जब चुनाव का समय नजदीक आता है तो बीजेपी और आरएसएस के लोग इस तरह फिजूल की बयानबाजी करने लगते हैं ताकि चुनाव में वे इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन फैसले का इंतजार करना चाहिए। मुसलमान खामोश होकर कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कारी रहीमुद्दीन ने कहा कि न्यायालय को गलत बयानबाजी करने वाले लोगों का संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि देश का माहौल खराब होने से बचाया जा सके। मौलाना अब्दुल रहमान का कहना है कि अयोध्या मसले में सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। मुसलमानों की ओर से इस मामले की पैरवी कर रहे लोग साफ तौर पर कह चुके हैं कि कोर्ट इसमें जो भी फैसला देगा, वह उसका सम्मान करेंगे। बीजेपी और आरएसएस जैसे संगठन गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें