फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम ऐंची कला में शनिवार देर रात प्रधान प्रत्याशी के डेढ़ दर्जन समर्थकों ने गांव के दो भाइयों पर वोट देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर समर्थकों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को अपनी ओर आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्राम ऐंची कला निवासी संजीव व ज्ञान सिंह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। शनिवार की रात एक प्रधान प्रत्याशी के डेढ़ दर्जन समर्थक उनके घर पहुंचे और अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देते हुए वह फरार हो गए। पीड़ित ने प्रधान पद प्रत्याशी व उनके समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें