कैली रामपुर में भिड़े प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक, चार घायल
परीक्षितगढ़। मतदान के दौरान कैली रामपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गए। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है।
कैलीरामपुर में राणा प्रताप व अनिल वेदी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। राणा प्रताप के समर्थकों ने आरोप लगाया कि अनिल पक्ष के लोग मतदान बूथ के अंदर एक वृद्ध महिला की वोट डाल रहे थे । विरोध करने पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे मतदान स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में राणा पक्ष के सुधीर कुमार, प्रवेश कुमार, यशपाल सिंह, मदन गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर हमलावराें को खदेड़ा और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में भारी पुलिस तैनात कर दी गई है। डीएम के. बालाजी, एसएसपी अजय साहनी, एसपी क्राइम रामअर्ज यादव, एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पुनम सिरोही ने अनेक गांवों के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जानकारी ली।