फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद इकरा हसन खिवाई के लोग, किया सम्मान

विज्ञापन
सरूरपुर। बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते ब्लॉक अध्यक्ष मुरस
विज्ञापन
सरूरपुर। समाजवादी पार्टी के नेता सीपी शर्मा ने कस्बा खिवाई के लोगों के साथ कैराना लोकसभा क्षेत्र की सांसद इकरा हसन से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने सांसद को क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं से अवगत कराया। सांसद ने भी सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित के मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सांसद से मुलाकात कर क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


राहुल गांधी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन
सरूरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सरूरपुर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को प्रसाद वितरित किया। दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुरसलीन चौहान ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रही है।

सरूरपुर। बाहर राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरित करते ब्लॉक अध्यक्ष मुरस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें