मेरठ। केंद्रीय संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग के समर्थन के लिए आबूलेन पहुंचा। चेयरमैन संजय शर्मा ने 17 दिसंबर को प्रस्तावित पश्चिम उत्तर प्रदेश बंद आंदोलन के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा। व्यापारियों ने अधिवक्ताओं का स्वागत किया। बैठक में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की आवश्यकता, आंदोलन की पृष्ठभूमि और न्यायिक पहुंच में हो रही देरी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
आबूलेन व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मेरठ में स्थापना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को के लिए सुलभ न्याय सुनिश्चित करेगी। 17 दिसंबर को बंद का पूर्ण समर्थन किया जाएगा। व्यापारियों से अपील की कि वे शांत, संयमित और जिम्मेदारी के साथ इस महत्वपूर्ण मांग का समर्थन करें। इस अवसर पर बार के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता एमपी शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नेपाल सिंह सोम, बार के पूर्व अध्यक्ष डीके शर्मा रहे। इस अवसर पर आकाश खन्ना, भूपेंद्र सिंह, विशाल अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, पीएल शर्मा रोड से अध्यक्ष संजय गोयल, बेगमपुल व्यापार संघ पुनीत शर्मा, गौरव गुप्ता, सदर व्यापार मंडल से सुनील दुआ, मेरठ व्यापार मंडल से जीतू सिंह नागपाल, आबूलेन केंद्रीय से संजय माहेश्वरी, अतुल गुप्ता रहे।