फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सप्लाई निरीक्षक पर रिश्वत लेकर राशन की दुकान आवंटित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी दिनेश ने आपूर्ति निरीक्षक पर रिश्वत लेकर फर्जी तरीके से सरकारी उचित दर की दुकान का लाइसेंस आवंटित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित दिनेश ने डीएम से की शिकायत में बताया कि बीते 28 जुलाई को किसी कारण उसकी कस्बा खिवाई में स्थित उचित दर की दुकान का लाइसेंस निरस्त हो गया था। आरोप है कि उसे बहाल कराने के लिए के लिए आपूर्ति निरीक्षक ने उससे तीन लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। उसने रिश्वत देने से इन्कार करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। आरोप है कि याचिका विचाराधीन होने के बावजूद सप्लाई निरीक्षक ने कस्बे के एक व्यक्ति से चार लाख की रिश्वत लेकर उसके नाम दुकान का लाइसेंस आवंटित कर दिया है। बताया कि न्यायालय से कई बार आपूर्ति निरीक्षक से पत्रावली मांगी गई लेकिन जान बूझकर पत्रावली न्यायालय में नहीं भेजी गई। आरोप है कि सप्लाई निरीक्षक को वह अब तक 50 हजार रुपये दे चुका है। पीड़ित ने मंगलवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्रा का कहना है कि नगर की दुकान आवंटित करने का अधिकार केवल डीएसओ को है। सरूरपुर ब्लाक का चार्ज भी उनके पास नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें