फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई न करने और फर्जी हाजिरी पर सुपरवाइजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में गंदगी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कार्रवाई हुई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह ने वार्ड-40 जटौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की पोल खुली और सुपरवाइजर को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि कर्मचारी सफाई करने नहीं जाते थे, फिर भी उनकी हाजिरी पूरी भरी जाती थी। बगैर काम के कर्मचारियों को वेतन दिलवाने वाले सुपरवाइजर पर कार्रवाई हुई। छह अप्रैल को सुबह 9:37 बजे हुए निरीक्षण में जटौली की नालियां कूड़े और सिल्ट से भरी मिलीं। गलियों में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर थे, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। वार्ड-40 में तैनात इक्कीस सफाई कर्मचारियों में से दस मौके पर अनुपस्थित पाए गए। इनमें से पांच अनुपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति फर्जी तरीके से दर्ज थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने पहले भी सुपरवाइजर मनोज कुमार को गंदगी पर चेतावनी दी थी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।


नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी

नगर स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने सुपरवाइजर मनोज को निलंबित किया। निलंबन अवधि के दौरान मनोज को वित्तीय नियम के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। यह भत्ता अवकाश वेतन के बराबर होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी कर्मचारियों पर इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें