फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर के बेटे को गोली मारी

विज्ञापन
मेरठ सूरजकुंड निवासी शुभम को गोला कुआं पर बदमाशों ने गोली मारी। लोकप्रिया अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली इलाके में सोमवार रात नगर निगम के सुपरवाइजर के बेटे को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूरजकुंड निवासी नरेश कुमार का बेटा शुभम अपने दोस्त अनु और दीपक के साथ कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी पर आया था। दोनों दोस्तों को छोड़कर शुभम घर जा रहा था। गोलाकुआं पर शुभम को जांघ में गोली लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले शुभम ने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया। उसे गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना पर कोतवाली और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक दीपक ने बताया कि शुभम को खुद गोली लगी है। उसके पास एक तमंचा था, जोकि चल गया। पुलिस ने तमंचा तलाश किया, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने दीपक की वीडियो भी बना ली। हालांकि अभी शुभम से पूछताछ नहीं हुई। शुभम ही बताएगा कि गोली कैसे लगी। दोस्तों की भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

कहां से आया तमंचा
पुलिस के मुताबिक सवाल है कि तमंचा शुभम के पास कहां से आया। रात में 10 बजे अपने दोस्तों के साथ शुभम कोतवाली में क्या करने आया था, इसकी जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार का कहना है कि शुभम को गोली मारी गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। तमंचा शुभम के पास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें