फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: मेरठ में धूप से मिली राहत, शीतलहर बरकरार; सहारनपुर कोहरे की चपेट में, फिर बदलेगा मौसम

Fri, 30 Jan 2026 10:37 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather Update: मेरठ में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन शीतलहर का असर बरकरार है। सहारनपुर में घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में कोहरे के बीच गुजरती वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, बागपत समेत सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि शीतलहर का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। वहीं सहारनपुर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 

 
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी तेज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। अगले दो दिनों बाद मौसम एक बार फिर बदल सकता है और ठंड के तेवर तेज होने की संभावना है।

बारिश के संकेत, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम समीम ने बताया कि मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है। हालांकि मौसम परिवर्तन के बावजूद प्रदूषण स्तर में फिलहाल ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन

सहारनपुर में घना कोहरा, दृश्यता बेहद कम
सहारनपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता 30 से 40 मीटर तक सीमित रही, जबकि शहर में करीब 100 मीटर रही। हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। दोपहर तक धूप निकलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें