फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची बोलीं- देश सुरक्षित हाथों में, यूजीसी को लेकर कही ये बात

Thu, 29 Jan 2026 06:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची दीदी ने जातिगत भेदभाव खत्म कर सामाजिक एकता पर जोर दिया और कहा कि संगठित समाज से ही राष्ट्र मजबूत बनता है।

विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

विज्ञापन


एकजुट समाज से ही मजबूत राष्ट्र- साध्वी प्राची
मुख्य अतिथि साध्वी प्राची दीदी ने कहा कि समाज के बिखराव से शक्ति कमजोर होती है, जबकि एकता से राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जातिगत मतभेदों के कारण लंबे समय तक संगठित नहीं हो सका, जिससे सामाजिक नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें: Baghpat News: 3600 माताओं को प्रसव पश्चात नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ, चार महीने से भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्ममंथन का आह्वान
साध्वी प्राची ने कहा कि अन्य समुदाय संगठन के बल पर आगे बढ़े, जबकि हिंदू समाज आंतरिक विभाजन में उलझा रहा। अब समय आ गया है कि समाज आत्ममंथन कर एकजुट होने का संकल्प ले।

राष्ट्रीय नेतृत्व को कमजोर करने से बचने की अपील
यूजीसी के नए नियमों पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर विरोध इस तरह नहीं होना चाहिए जिससे देश के राष्ट्रीय नेतृत्व को कमजोर करने का प्रयास हो। समाज को सजग रहकर राष्ट्रहित में निर्णय लेने की जरूरत है।

संगठन और संस्कार की शक्ति पर जोर
उन्होंने संघ के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, संस्कार और संगठन की ताकत ही समाज की असली पूंजी है। सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें