फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सूरज की तपिश बढ़ी...दो दिन में 5.3 डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के बाद प्रदूषण में कमी, फिलहाल राहत के आसार नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। शहर में रविवार सुबह सूरज की तपिश ने लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का एहसास करा दिया। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज जरूर बदला था लेकिन अब तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन में अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री तक बढ़ गया है।
दोपहर में गर्म हवा और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। रविवार को चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के बाद से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बारिश का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर देखने को मिला है। बारिश के बाद वातावरण में धूल के कण कम होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है। इससे हवा कुछ साफ हुई है। आगामी दिनों में तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप और उमस का असर बना रहेगा और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 201 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें