फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई करता था सन्नी, मुंगेर तक फैला नेटवर्क

Thu, 17 May 2018 04:10 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एएसपी सतपाल सिंह और एसपी क्राइम शिवराम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की ऑनलाइन सप्लाई का धंधा चल रहा है। ऑनडिमांड पिस्टल और रिवाल्वर आती हैं। मुंगेर तक आरोपियों का नेटवर्क फैला है। इसका खुलासा बुधवार दोपहर गिरफ्तार आरोपी सन्नी ने किया है। यह गिरोह 30-50 हजार रुपये में पिस्टल बेचता था।

विज्ञापन


एसपी क्राइम शिवराम यादव और एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने बुधवार को आरोपी सन्नी उर्फ सुहेल निवासी हुमायूं नगर खरखौदा को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी सन्नी के साथ तीन लोग हथियारों की सप्लाई करते हैं। जिसमें माफे नाम की महिला भी शामिल हैं। यह महिला फिलहाल सऊदी अरब जाना बतायी गई।

व्हाट्सएप ग्रुप पर खरीद फरोख्त
एएसपी सतपाल सिंह ने बताया है कि सन्नी के पास एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिससे उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ था। इस ग्रुप में वह पिस्टलों के फोटो भेजता था। ऑन डिमांड पिस्टल की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा था। इस ग्रुप में कौन-कौन जुड़े हैं, इसकी पुलिस अभी जांच कर रही है। दावा कि आरोपियों का बड़ा नेटवर्क है। जोकि मुंगेर से पिस्टल मंगाकर मेरठ, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : मेरठ के हथियार देशभर में कर रहे वार, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

दिल्ली में पकड़ा था गैंग 

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में हथियारों की खेप पकड़ी गई थी। जिसमें आरोपियों ने मेरठ समेत कई जिले में हथियार सप्लाई करने की बात बताई थी। उसके बाद मेरठ पुलिस एक्टिव हुई। क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह टीम के साथ लगे। लिसाड़ी गेट, कोतवाली और खरखौदा में कई जगहों पर दबिश दी। एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। 

अफसरों का दावा 
पुलिस अफसरों का दावा है कि इस गिरोह को मुंगेर से दस हजार रुपये में पिस्टल मिलती है। जिसको वह 30 से 50 हजार रुपये तक बेचते हैं। पिस्टल खरीदने से लेकर सप्लाई करने की जिम्मेदारी अलग-अलग लोगों को है। वेस्ट यूपी के कई जनपदों में ठेलों पर हथियार बेचे जाते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें