फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोहरे में हल्की पड़ी धूप, पारा गिरने से सर्दी का असर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे के कारण धूप का असर हल्का रहा। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। इसकी वजह से सर्दी का असर बढ़ गया।
विज्ञापन

जनपद में इस बार सुबह-शाम और रात में सर्दी थी। दिन में धूप निकल आने की वजह से लोगों को काफी राहत थी, लेकिन रविवार की सुबह कोहरा रहा। हालांकि कोहरा हल्का था, जिसमें दृश्यता 500 मीटर तक थी, लेकिन कोहरा आसमान में चढ़ जाने के कारण धूप हल्की रही।
न्यूनतम तापमान जो एक दिन पहले शनिवार को नाै डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट रही और वह 20 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार को भी कोहरा आने का अनुमान जताया है। मंगलवार तक हल्के बादल निकल सकते हैं। ऐसे में आगामी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें