फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉन मुन्ना बजरंगी के हत्यारे सुनील राठी को किया तिहाड़ जेल में शिफ्ट, ये रही बड़ी वजह

Thu, 23 Aug 2018 07:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सुनील राठी
विज्ञापन

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से उसे दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट किया गया है। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है। इस जेल में उसके कई साथी बंद है।  

विज्ञापन


जिला कारागार में नौ जुलाई को कुख्यात सुनील राठी ने पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद शासन के आदेश पर जिला जेल से कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था। राठी सेंट्रल जेल में एक माह से ज्यादा समय तक रहा। उसने सेंट्रल जेल जाते ही अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल से शिफ्ट करने की मांग की थी। उसने सेंट्रल जेल में कई दिनों तक खाना भी नहीं खाया था। राठी को सेंट्रल जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि 18 अगस्त को राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से बागपत न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली तिहाड़ जेल ले जाया गया। उसी दिन से राठी तिहाड़ जेल में है। इस जेल में राठी के कई साथी पहले से ही बंद है। जिससे उसकी ताकत और बढ़ जाएगी। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है।

वहीं इस जेल में उसके कई दुश्मन भी है। इस कारण गैंगवार भी हो सकती है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें