फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ पर किया सुंदरकांड का पाठ

Sat, 24 Jan 2026 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव किशोरपुर स्थित श्री शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में श्रीराम मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हवन-पूजन किया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। धाया गया।
यज्ञ में मुख्य यजमान हरीश और ललिता रहे। हवन का आयोजन आचार्य बृजेश शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस से सराबोर रहा और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ऋषिपाल मलिक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि की द्वितीय वर्षगांठ का पावन पर्व मनाने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। इसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी और लंबी कानूनी लड़ाइयों के बाद यह ऐतिहासिक क्षण आया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों को हमें आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्य जॉनी, हर्ष, ऋषिपाल मलिक, नरेंद्र, सोनवीर, महेश, अरुण, देव सहित सैकड़ों ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें